बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर हुई हिंसा में 6 लोगों की मौत
बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों व पुलिस की मुठभेड़ में 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने 4 प्रमुख शहरों में अर्धसैनिक बल बॉर्डर तैनात किए हैं। हिंसा के मद्देनज़र अगले आदेश तक स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं।