बांग्लादेश में हिंदू संत कृष्ण दास को किया गया 'गिरफ्तार', इस्कॉन ने मांगी भारत से मदद
इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने X पर बताया है कि बांग्लादेश में इस्कॉन संत और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की वकालत करने वाले नेता चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। राधारमण ने X पर विदेश मंत्री जयशंकर को टैग कर मदद मांगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्ण को ढाका पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ले जाया गया है।