बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी घटने के क्या हैं आंकड़े?
बांग्लादेश की कुल आबादी में करीब 8% हिंदू हैं। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के बाद 1974 में देश की कुल आबादी में लगभग 13.5% हिंदू थे और तबसे उनकी तादाद में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बीच हिंसा के दौरान हिंदुओं के इस्कॉन मंदिर में भगवान की मूर्तियां जलाई गई हैं।