बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकामी को लेकर अंतरिम सरकार ने मांगी माफी
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकामी को लेकर देश की अंतरिम सरकार ने हिंदु समुदाय से माफी मांगी है। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय के सलाहकार एम सखावत हुसैन ने कहा है, "हम अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करने में असफल रहे।" बकौल हुसैन, अल्पसंख्यक भाइयों की रक्षा करना उनकी सरकार की ज़िम्मेदारी और परम कर्तव्य है।