बांग्लादेश में हिंदुओं से नमाज़ व अज़ान के समय दुर्गा पूजा ना करने को कहा गया
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से अज़ान और नमाज़ के दौरान दुर्गा पूजा की गतिविधियां रोकने को कहा है। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों से वाद्ययंत्र और साउंड सिस्टम बंद रखने को कहा गया है। बकौल जहांगीर, अज़ान से 5 मिनट पहले ही ये गतिविधियां रोक दी जाएंगी।