बांग्लादेश में हिंसा के बीच टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान पहुंची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम
बांग्लादेश में हिंसा के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए बांग्लादेशी क्रिकेट टीम निर्धारित समय से 4 दिन पहले लाहौर (पाकिस्तान) पहुंच गई है। बांग्लादेशी टीम रावलपिंडी में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 3-3 दिन ट्रेनिंग करेगी। सीरीज़ का पहला मुकाबला 21 अगस्त से खेला जाएगा।