बांग्लादेश में हिंसा के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बाद भारत ने रविवार रात अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की। एडवाइज़री के मुताबिक, भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा न करने और बांग्लादेश में मौजूद नागरिकों को आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी गई। गौरतलब है, बांग्लादेश में ताज़ा हिंसा में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हुई है।