बांग्लादेश में हिंसा की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो: संयुक्त राष्ट्र
बांग्लादेश में तख्तापलट और हिंसा के बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता ने उनके हवाले से कहा है कि हिंसा की पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए। उन्होंने कहा, "महासचिव गुटेरेश बांग्लादेश के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं और उनके मानवाधिकारों के पूर्ण सम्मान का आह्वान करते हैं।"