बांग्लादेश में हिंसा थमने के बाद थानों में वापस लौटने लगे हैं पुलिसकर्मी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंसा थमने के बाद नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मोहम्मद मैनुल इस्लाम के आह्वान पर पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं। दरअसल, बांग्लादेश में हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था और कई पुलिस थानों में आग लगा दी गई थी। इस हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत 400 से अधिक लोग मारे गए थे।