बांग्लादेश लौट रहे हैं खालिदा ज़िया के बेटे तारिक रहमान
बांग्लादेश के प्रमुख विपक्षी दल बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन खालिदा ज़िया के बेटे व पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान बुधवार को देश वापस आ रहे हैं। पार्टी के महासचिव मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन से वापस आ रहे तारिक आज शाम ढाका में एक रैली में शामिल होंगे।