बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल पहुंची हिल्सा मछलियों की पहली खेप

आयातकों ने शनिवार को बताया कि बांग्लादेश से 50 टन से अधिक हिल्सा मछलियों की पहली खेप पश्चिम बंगाल पहुंच गई है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अक्टूबर के मध्य तक मछलियों के निर्यात की अनुमति दी है। इससे पहले बांग्लादेश ने घरेलू मांग का हवाला देते हुए भारत में हिल्सा मछलियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Load More