बांग्लादेश से सीरीज़ हारने के बाद रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची पाकिस्तान की टेस्ट रैंकिंग
इतिहास में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ हारने के बाद पाकिस्तान की टेस्ट रैंकिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान 76 रेटिंग अंकों के साथ आठवें नंबर लुढ़क गया है और यह 1965 से शुरू हुई रैंकिंग में उसके न्यूनतम अंक हैं। पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर जबकि भारत दूसरे नंबर पर है।