बांग्लादेश हाईकोर्ट ने इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने से किया इनकार
बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने देश में इस्कॉन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्वत: संज्ञान आदेश पारित करने से इनकार किया है। इससे पहले अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कोर्ट को इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बांग्लादेशी सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने हाईकोर्ट से इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।