बेंगलुरु की अदालत ने अभिनेता दर्शन की न्यायिक हिरासत 28 अगस्त तक बढ़ाई
बेंगलुरु (कर्नाटक) की एक अदालत ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 28 अगस्त तक बढ़ा दी है। सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत में पेश किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों के अपराध से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं।