बेंगलुरु के अस्पताल में इवेंट करने को लेकर ट्रोल होने के बाद स्टार्टअप ने किया 'भजन जैम' का एलान
सुपरहेल्थ हॉस्पिटल्स के फाउंडर-सीईओ वरुण दुबे ने बेंगलुरु के अस्पताल में एक और म्यूज़िकल इवेंट करने का एलान किया है। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले अस्पताल में म्यूज़िकल नाइट आयोजित करने को लेकर उनकी आलोचना हुई थी। आलोचकों पर तंज़ कसते हुए दुबे ने X पर लिखा, "'रेव' को मिली प्रतिक्रिया के बाद...हम वापस आ गए हैं...'भजन जैम' के साथ।"