बेंगलुरु के आसमान में धूमकेतु के कारण दिखी रंग-बिरंगी रोशनी

बेंगलुरु के आसमान में मंगलवार सुबह रंग-बिरंगी रोशनी दिखी जिसकी तस्वीरें लोगों ने X पर शेयर की हैं। 'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के ऊपर एक धूमकेतु C/2023 A3 (Tsuchinshan-ATLAS) दिखा है जो हाल ही में पृथ्वी के करीब आया है। बेंगलुरु के भौतिकविद आर.सी. कपूर के अनुसार, यह अक्टूबर के कुछ दिन सुबह के समय दिखता रहेगा।

Load More