बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने 24 घंटे में सूखे तालाब को किया पुनर्जीवित
बेंगलुरु में गुरुनंदन राव नामक शख्स ने बिक्कनहल्ली कुंटे तालाब को 24 घंटे में पुनर्जीवित कर दिया है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों से मिलने, मंज़ूरी लेने, स्थानीय लोगों से बात करने और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करने में सात महीने बिताए। इसके बाद राव की टीम ने बड़ी मात्रा में गाद निकाली और कचरा साफ कर तालाब को पुनर्जीवित किया।