बेंगलुरु के दंपति ने श्रीलंका से भारत तक समुद्र में 32 किमी की दूरी 10 घंटे में तैरकर की पूरी
बेंगलुरु के एक दंपति दानिश अब्दी और वृषाली प्रसादे ने 10 घंटे 45 मिनट में समुद्र में ऐतिहासिक राम सेतु मार्ग को पार करते हुए श्रीलंका से भारत तक तैराकी की। दंपति ने हिंद महासागर में करीब 32-किलोमीटर तैरकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमने कर दिखाया!" वहीं, कई लोगों ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया है।