बेंगलुरु के पीजी में की गई 24 वर्षीय युवती की हत्या, घटना का वीडियो आया सामने
बेंगलुरु में एक शख्स ने कृति कुमारी नामक एक युवती की उसके पेइंग गेस्ट हाउस (पीजी) में घुसकर उसकी हत्या कर दी जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती बिहार की रहने वाली थी और बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है।