बेंगलुरु की महिला ने बताया- नौकरी के आखिरी दिन बॉस ने गुस्से में चेहरे पर फेंक दिया था माउस
बेंगलुरु की एक प्रोडक्ट डिज़ाइनर ने 'टेक रोस्ट शो' में बताया कि नौकरी के आखिरी दिन बॉस ने गुस्से में उसके चेहरे पर कंप्यूटर माउस फेंक दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद टॉक्सिक वर्कप्लेस को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई जिनमें से एक ने कहा, "इसे मज़ाक में भी...सामान्य नहीं मानना चाहिए।" बकौल महिला, अब वह बेहतर जगह है।