बेंगलुरु की महिला ने लगातार 9 घंटे सोकर जीता 'स्लीप चैंपियन' का खिताब व ₹9 लाख
बेंगलुरु (कर्नाटक) की महिला इन्वेस्टमेंट बैंकर साईश्वरी पाटिल ने लगातार 9 घंटे सोकर 'स्लीप चैंपियन' का खिताब व ₹9 लाख जीते हैं। गौरतलब है कि 'स्लीप चैंपियन' वेकफिट कंपनी की एक पहल है जिसमें पाटिल ने स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम के तीसरे सीज़न में जीत हासिल की है। इस इवेंट के लिए पाटिल सहित कुल 12 लोगों का चयन हुआ था।