बेंगलुरु के स्टार्टअप ने बिना रेयर अर्थ मैग्नेट के बनाई इलेक्ट्रिक मोटर
बेंगलुरु (कर्नाटक) का एक स्टार्टअप 'विमैग लैब्स' इलेक्ट्रिक मोटर के लिए चीनी रेयर अर्थ मैग्नेट का इस्तेमाल ना कर कॉपर कॉइल्स का उपयोग कर रहा है। विमैग के नए मोटर को वर्तमान में भारत के बड़े इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता और लग्जरी कार ब्रैंड के साथ-साथ कुछ यूरोपीय आपूर्तिकर्ता भी टेस्ट कर रहे हैं।