बेंगलुरु के हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना का लाभ न मिलने पर रोगी ने की आत्महत्याः रिपोर्ट
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु (कर्नाटक) के हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ₹5 लाख का कवर देने से इनकार किए जाने के बाद 72-वर्षीय कैंसर रोगी ने 25 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट, पीड़ित एक रिटायर्ड राज्य सरकार कर्मचारी था जिसे 15 दिन पहले गैस्ट्रिक कैंसर का पता चला था।