बेंगलुरु भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार ने भीड़ नियंत्रण के लिए जारी की SOP
बेंगलुरु में 4-जून को हुई भगदड़ के बाद कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को भीड़ नियंत्रण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। इसमें जीवन सुरक्षा, संपत्ति की रक्षा और संभावित संघर्ष रोकने जैसे बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई है। एसओपी के तहत आयोजन से पहले स्थल की जांच, क्षमता आकलन, आपातकालीन निकासी योजना की तैयारी ज़रूरी होगी।