बेंगलुरु में ₹50 लाख की जॉब के लिए 1,000 लोगों ने किया अप्लाई, 5 से कम हुए पास
बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी के सीईओ ने बताया है कि भारत में टैलेंट की भारी कमी है। उन्होंने कहा, "हमारी बैकएंड इंजीनियर की ₹50 लाख की नौकरी के लिए 1,000 लोगों ने आवेदन किए जिसमें से 5 से भी कम कैंडिडेट्स काम के थे।" उन्होंने कहा, "एक आसान कोडिंग टास्क पर ज़्यादातर ने एआई-जेनरेटेड, बेकार कोड समिट किए थे।