बेंगलुरु में ₹9.5 करोड़ के प्रोजेक्ट का DPR 3 महीने में बना, दिखा महाराष्ट्र का डेटा
बेंगलुरु में ₹9.5 करोड़ में बनने वाले अंडरग्राउंड टनल प्रोजेक्ट के डीपीआर में महाराष्ट्र का ट्रैफिक डेटा दिखाए जाने के बाद बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की जांच की जा रही है। दिल्ली की रोडिक कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 3 महीने में यह डीपीआर तैयार की थी। यह टनल हेब्बल एस्टीम मॉल जंक्शन से सिल्क बोर्ड जंक्शन तक बनाई जाएगी।