बेंगलुरु में 5 स्टार होटलों पर छापेमारी के दौरान एक्सपायर्ड दूध व सड़ी-गली सब्ज़ियां की गईं ज़ब्त

कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वच्छता मानकों, भंडारण सुविधाओं, खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए बेंगलुरु के कई 5-स्टार होटलों में छापेमारी की है। जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब 20 लीटर एक्सपायर्ड दूध और सड़ी-गली सब्ज़ियां ज़ब्त कीं। विभाग ने चेताया है कि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

Load More