बेंगलुरु में आखिरी बार RCB और SRH के बीच मैच का क्या रहा था परिणाम?
आईपीएल में आखिरी बार 15-अप्रैल, 2024 को आरसीबी और सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) का मुकाबला बेंगलुरू में हुआ था। इसमें एसआरएच ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आईपीएल का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर (287/3) बनाया। आरसीबी ने इसका पीछा करते हुए 262/7 का स्कोर बनाया। इस मैच ने टी20 मैच के सबसे ज़्यादा कुल रनों (549 रन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।