बेंगलुरु में आवारा कुत्तों को चिकन-राइस खिलाएगी महानगर पालिका, ₹2.88 करोड़ करेगी खर्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए ₹2.88 करोड़ का बजट तैयार किया है। इसके ज़रिए 8 प्रशासनिक क्षेत्रों में हज़ारों आवारा कुत्तों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत कुत्तों को मीट, चिकन, अंडा और चावल परोसा जाएगा। पशु अधिकार संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है।