बेंगलुरु में ईमेल के ज़रिए मिली ताज वेस्ट ऐंड होटल को बम से उड़ाने की धमकी, निकली फर्ज़ी
बेंगलुरु के ताज वेस्ट ऐंड होटल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस ने होटल की जांच की और धमकी को फर्ज़ी पाया। पुलिस के अनुसार, होटल को शनिवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा भेजा गया धमकी भरा ईमेल मिला जिसके बाद होटल की जांच-पड़ताल की गई। बकौल पुलिस, होटल की सुरक्षा बढ़ाई गई है।