बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान गाना सुनकर सीतारमण हुईं भावुक, आंखों से छलके आंसू
बेंगलुरु में मशहूर गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गीत सुनते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। एक वीडियो में वह गाना गाते हुए भी दिख रही हैं। 16 सितंबर 1916 को मदुरै (तमिलनाडु) में जन्मीं सुब्बुलक्ष्मी 'भारत रत्न' पाने वाली पहली संगीतकार थीं।