बेंगलुरु में ऐलन वॉकर के कॉन्सर्ट में पहुंचीं आलिया भट्ट, डीजे के साथ दिया पोज़
फिल्म जिगरा के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट शुक्रवार को बेंगलुरु में डीजे ऐलन वॉकर के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ऐलन के साथ परफॉर्म किया और तस्वीर के लिए पोज़ भी दिया। नॉर्वेजियन ग्रैमी विजेता डीजे ऐलन ने इंस्टाग्राम पर आलिया संग तस्वीर शेयर कर लिखा, "शो में आने के लिए आलिया का विशेष धन्यवाद।"