बेंगलुरु में ऑटो पर लगे 'हम पेमेंट के रूप में लेते हैं क्रिप्टोकरेंसी' पोस्टर की तस्वीर हुई वायरल
बेंगलुरु में ऑटो पर लगे 'हम पेमेंट के रूप में लेते हैं क्रिप्टोकरेंसी' पोस्टर की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। गरिमा शर्मा नामक X यूज़र ने इसकी तस्वीर शेयर की और लिखा, "अधिकतर साक्षर भारतीयों से भाई आगे चल रहा है।" कई यूज़र्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "क्या मैं मीम कॉइन्स से...भुगतान कर सकता हूं?"