बेंगलुरु में कर्ज़ का ब्याज नहीं चुकाने पर महिला को बनाया गया बंधक, निर्वस्त्र कर बनाए वीडियो

बेंगलुरु में ब्याज नहीं चुका पाने पर एक महिला को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, पीड़िता ने ₹1.5 लाख उधार लिए थे जिसका ब्याज-किस्त वह नहीं दे पा रही थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे किडनैप कर सुनसान जगह पर बंधक बनाकर रखा और मारपीट की।

Load More