बेंगलुरु में खुला अमेरिकी कॉन्सुलेट, जल्द शुरू होेंगी वीज़ा सेवाएं
बेंगलुरु में शुक्रवार को अमेरिकी कॉन्सुलेट का उद्घाटन किया गया और जल्द ही यहां वीज़ा सेवाएं शुरू की जाएंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी मौजूद थे। जयशंकर ने कहा, "मैंने अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से कहा था कि बेंगलुरु का काम हो जाने पर मैं लॉस ऐंजिलिस में वाणिज्य दूतावास खोलूंगा।"