बेंगलुरु में टैक्स ना चुकाने पर फरारी और पोर्शा समेत 30 लग्ज़री कारें की गईं ज़ब्त
बेंगलुरु परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि बिना टैक्स चुकाए शहर में चलने वालीं फरारी, पोर्शा, मर्सिडीज़, ऑडी और बीएमडब्ल्यू समेत 30 लग्ज़री कारों को ज़ब्त किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ये कारें बिना टैक्स चुकाए चलाई जा रही थीं और वाहन मालिकों से करीब ₹3 करोड़ टैक्स वसूलने के लिए नोटिस जारी किया गया है।