बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम के कारण ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम के कारण एक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी दिखी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो मुन्नेकोलाला गेट के पास का है। हालांकि, रेलवे के एक अधिकारी ने 'डेक्कन हराल्ड' को बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन रोकी गई थी और जाम लगने से बचाने के लिए फाटक खोले गए थे।