बेंगलुरु में दुकान की दीवार में छेद कर नंगे होकर अंदर घुसे युवक ने चुराए ₹25 लाख के मोबाइल फोन
बेंगलुरु में एक दुकान की दीवार में छेद कर करीब ₹25 लाख के मोबाइल फोन चुराने के आरोप में 27-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में युवक नग्न होकर चोरी करता दिखा। बकौल युवक, वह गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहता था और नहीं चाहता था कि दुकान में घुसते समय उसके नए कपड़े खराब हो।