बेंगलुरु में दंपति ने 2 व 5 वर्षीय दो बच्चों को ज़हर देने के बाद की खुदकुशी: पुलिस
पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु में एक दंपति ने अपने 2 व 5 वर्षीय दो बच्चों को ज़हर देने के बाद खुदकुशी कर ली है। मृतकों की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35) और दो बच्चों के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, अनूप कुमार एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट थे।