बेंगलुरु में दीवार ढहने से 3 बच्चों समेत 7 की हुई मौत, CM ने ₹5-5 लाख मुआवज़े का किया एलान
बेंगलुरु के नयनदहल्ली में एक अस्पताल के पास दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन के लिए ₹5-5 लाख के मुआवज़े का एलान किया है। उन्होंने जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।