बेंगलुरु में नौकरी जाने से हताश युवक ने बस कंडक्टर को मारा चाकू, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु में 23 वर्षीय युवक ने नौकरी जाने से हताश होकर चलती बस में बहस के बाद कंडक्टर को चाकू मार दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कंडक्टर ने युवक को फुटबोर्ड से दूर जाने के लिए कहा था क्योंकि वह यात्रियों को चढ़ने और उतरने से रोक रहा था। युवक 3 सप्ताह से बेरोज़गार था।