बेंगलुरु में पकड़ा गया मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़ करने वाला शख्स: पुलिस
डीसीपी (दक्षिण) लोकेश जगलासर ने सोमवार को बताया कि बेंगलुरु में सुबह की सैर पर निकली एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी कैब ड्राइवर है जो कॉर्पोरेट कर्मचारियों को ले जाता है और उसने महिला को अकेले देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।