बेंगलुरु में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित महिला में समझ लिया गया मेंटल डिसऑर्डर, 8 माह तक चला इलाज
बेंगलुरु में एक 47-वर्षीय महिला को टेनिस बॉल के आकार का ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला है जबकि पहले मेंटल डिसऑर्डर समझकर 8 महीने तक उसका इलाज चलता रहा। महिला को हलूसिनेशन होता था और उसने बात करना बंद कर दिया था जिसके बाद पति उसे मनोचिकित्सक के पास ले गया था। महिला की सर्जरी कर दी गई है।