बेंगलुरु में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरी विकलांग महिला, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु से एक विकलांग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरी हुई दिखाई पड़ रही है। वीडियो पर जनता दल (सेक्युलर) ने X पर लिखा, "'ब्रांड बेंगलुरु' में आपका स्वागत है...उपेक्षा और गैर ज़िम्मेदारी के नए मानक स्थापित करने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को बधाई।"