बेंगलुरु में बिहार की युवती की हत्या के आरोपी को एमपी से किया गया गिरफ्तार: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में बिहार की कृति कुमारी नामक 24 वर्षीय युवती की हत्या करने वाले आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है और उसे आगे की जांच के लिए बेंगलुरु लाया जा रहा है। बकौल पुलिस, आरोपी ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।