बेंगलुरु में मोबाइल छीनकर भाग रहे चोरों पर मज़दूर ने फेंका बोरा, हार्ट अटैक से एक चोर की हुई मौत
बेंगलुरु में बीते दिनों एक वकील का मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के वायरल वीडियो में स्कूटर सवार चोरों को रोकने के लिए एक मज़दूर उनपर भारी बोरी फेंकता दिखा जिसके बाद दोनों चोर सड़क पर गिर पड़े। बकौल पुलिस, पैदल भागते हुए एक 18-वर्षीय चोर को हार्ट अटैक आ गया था।