बेंगलुरु में मनाया गया नेपाल का पारंपरिक 'कुकुर तिहार', कुत्तों को किया गया सम्मानित

बेंगलुरु में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने नेपाल का पारंपरिक त्योहार 'कुकुर तिहार' का आयोजन कर कुत्तों को सम्मानित किया है। इस दौरान कुत्तों को फूल माला पहनाई गई और उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया गया। बीबीएमपी ने इसके ज़रिए #BITEFREELOCALITY अभियान की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य कुत्तों और इंसानों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना है।

Load More