बेंगलुरु में महीने का पानी का बिल आया ₹15,800; किराएदार ने मकान मालिक पर लगाया स्कैम का आरोप
बेंगलुरु में एक शख्स ने किराए के घर में महीनेभर में 165,000-लीटर पानी के लिए आए ₹15,800 के बिल की तस्वीर रेडिट पर शेयर कर लिखा कि मकान मालिक हर महीने करीब ₹10,000 का बिल दे रहा है। लोगों ने लिखा कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी होगी। कुछ ने उसे पड़ोसियों से उनके बिल के बारे में पूछने को कहा।