बेंगलुरु में महिला का रेप करने के आरोप में यूपी के पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
यूपी के पूर्व विधायक भगवान शर्मा के खिलाफ बेंगलुरु में एक 40-वर्षीय महिला का रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, शर्मा के कहने पर महिला अपने बेटे संग बेंगलुरु गई थी जहां कई जगह ले जाने के बाद 16-अगस्त को शर्मा ने होटल में उसका रेप किया।