बेंगलुरु में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में रखने वाले शख्स की हुई पहचान
बेंगलुरु (कर्नाटक) के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने सोमवार को बताया कि 29 वर्षीय महालक्ष्मी की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मैं जांच के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकता। वह बाहरी (कर्नाटक राज्य का नहीं) है।" महालक्ष्मी के शव के करीब 30 टुकड़े किए गए थे।